22 दिसम्बर तक जिले में 3 हजार 595 किसानों से हुई 3 लाख 17 हजार 623 क्विंटल धान और 19 किसानों से एक हजार 146 क्विंटल ज्वार की हुई खरीदी
जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान एवं ज्वार का उपार्जन का कार्य संचालित किया जा रहा है। जिले में 22 दिसम्बर 2025 तक 3 हजार 595 किसानों से 3 लाख 17 हजार 623 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 2 लाख 85 हजार 353 क्विंटल उपार्जित मात्रा का गोदाम में सुरक्षित भंडारण भी किया जा चुका है। एक हजार 827 किसानों के बैंक खाते में 35.60 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। साथ ही जिले में 19 किसानों से एक हजार 146 क्विंटल ज्वार समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई। उक्त मात्रा का शत-प्रतिशत गोदाम में भंडारण भी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर उपार्जन से संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्ज कार्य का सुचारू रूप से सम्पादन भी किया जा रहा है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
शिक्षा विभाग की प्रेसवार्ता
Latest News
कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेटा व आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी का निरीक्षण
- 23 January, 2026
- 3 Mins
गणतंत्र दिवस पर नरसिंहपुर में प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह फहराएंगे ध्वज
- 23 January, 2026
- 3 Mins
भोपाल - स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, आईवीएफ सेंटर और सोनोग्राफी केंद्र को किया सील
- 23 January, 2026
- 4 Mins
मां और 3 साल की बेटी के आत्महत्या मामले में, तीन आरोपी पति, ससुर और सास गिरफ्तार
- 22 January, 2026
- 4 Mins
मानवता की मिसाल बनी गाडरवारा पुलिस, भटककर पहुँचे 7 वर्षीय नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलाया
- 22 January, 2026
- 4 Mins
