गाडरवारा सिंहपुर छोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सिंहपुर छोटा में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ जारी...
- bySatendra Mishra
- 23 May 2026, 07:08 PM
- 3 Mins
सिंहपुर छोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी
गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सिंहपुर छोटा में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ जारी है। यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। यात्रा गाँव के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई कथास्थल पर जाकर समाप्त हुई। कथास्थल पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक श्री श्री 1008 संत शिरोमणि अनंत श्री विभूषित डॉ. राजेश्वर चैतन्य (ब्रह्मचारी जी महाराज ककराघाट नर्मदा तट (काशीवाले)) ने प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है साथ ही जीवन में अच्छे विचार आत्मसात करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में संस्कारो का विकसित होना जरुरी है। ज़ब हम अच्छी संगति करेंगे तो बढ़िया संस्कार भी मिलेंगे। उन्होंने कथा में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के अत्याचार से सभी परेशान थे। भगवान ने कंस का वध कर लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। उन्होंने कथा में कहा कि अधिक मास में हमें दान पुण्य अधिक करना चाहिए। आज 24 मई को भंडारे के साथ कथा का समापन होगा उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिँह ने भी कथा में सहभागिता की थी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे है
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
