पी एम श्री बी टी आई स्कूल गाडरवारा के छात्रों की ऑन जॉब ट्रेनिंग संपन्न
- bySatendra Mishra
- 23 May 2026, 06:56 PM
- 6 Mins
पी एम श्री बी टी आई स्कूल गाडरवारा के छात्रों की ऑन जॉब ट्रेनिंग संपन्न
गाडरवारा। नगर के प्रतिष्ठित शासकीय विद्यालय *पी एम श्री शास. बालक उ.मा.वि. (बी टी आई) में संचालित *नवीन व्यावसायिक शिक्षा* के अंतर्गत एग्जिट लेवल के छात्रों की *ऑन जॉब ट्रेनिंग* सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार प्रतिवर्ष आयोजित होता है। जिसकी मूल अवधारणा यह है कि एग्जिट लेवल के व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों को अपनी ट्रेड से संबंधित इंडस्ट्री या संस्थान में वास्तविक कार्यस्थल वातावरण में कार्य करते हुए, अपने कौशल को विकसित करने और व्यावसायिक व्यवहार को जानने उसकी समस्याओं को समझने और हल करने का अवसर प्राप्त हो सके।बी टी आई विद्यालय के छात्रों को इस बार नगर के सारा कंप्यूटर एजुकेशन* में अपनी इस ऑन जॉब ट्रेनिंग को पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और उसकी उपयोगिता* विषय पर प्रशिक्षण लिया और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विभिन्न ऐप्स पर काम करना सीखा। जिनमें मुख्य तौर पर चैट जीपीटी, जेमीनाई, कैनवा ग्राफिकल डिजाइनिंग आदि टूल्स का प्रोफेशनल उपयोग करना सीखा।इस संपूर्ण प्रशिक्षण में प्रशिक्षण स्थल से लेकर, कंप्यूटर लैब एवं अन्य समस्त प्रकार के संसाधनों की पूर्णतः निःशुल्क उपलब्धता को सारा कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक कमल साहू ने सुनिश्चित किया और छात्रों को एक सुविधापूर्ण व्यवस्था प्राप्त हो सके इसका भरपूर ध्यान रखा । विदित हो कि 1 मई से निरंतर आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल के मार्गदर्शन में,व्यावसायिक प्रशिक्षक विनोद कुमार तिवारी एवं अंशुमान दुबे जी के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बी टी आई विद्यालय और सारा कंप्यूटर एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान श्रेष्ठतम और उल्लेखनीय कार्य करने वाले छात्रों को चयनित कर उन्हें पुरस्कार व स्मृति पदक भी प्रदान किए गए। समापन कार्यक्रम में जहां एक ओर बी टी आई विद्यालय की यशस्वी प्राचार्या श्रीमती पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तो वहीं श्री साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया। उन्होंने अपने वक्तव्य से छात्रों का मार्गदर्शन किया और पुरस्कार वितरित किए। प्राचार्य श्रीमती पटेल ने भी अपनी उपस्थिति और प्रेरणादाई शब्दों से छात्रों का प्रोत्साहन किया। उन्होंने इस ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में समस्त संसाधनो की निःशुल्क उपलब्धता और सुचारू व्यवस्था और सुविधाएं प्रदान करने के लिए सेंटर के प्रति आभार जताया
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
