गाडरवारा ग्रामीणों ने विद्युत समस्या के समाधान हेतु सब स्टेशन स्थापना की मांग उठाई
- bySatendra Mishra
- 24 May 2026, 10:06 AM
- 3 Mins
ग्रामीणों ने विद्युत समस्या के समाधान हेतु सब स्टेशन स्थापना की मांग उठाई
गाडरवारा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरोटा, बरहटा एवं घाटपिपरिया के ग्रामीणों और किसानों ने लगातार बनी हुई विद्युत समस्या को लेकर प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से नया सब स्टेशन (पॉवर हाउस) स्थापित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा मंत्री को आवेदन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। अधिक लोड होने के कारण आए दिन ओवरलोड की स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे बिजली कटौती और कम वोल्टेज जैसी परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में सिहोरा स्थित सब स्टेशन पर अत्यधिक भार होने के चलते कजरोटा, बरहटा एवं घाटपिपरिया पंचायतों में नियमित रूप से विद्युत बाधित रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली समस्या का असर बच्चों की पढ़ाई और किसानों की फसलों की सिंचाई पर भी पड़ रहा है। रात के समय पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होती है, वहीं किसानों को सिंचाई कार्य प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मांग की है कि तीनों ग्राम पंचायतों में से किसी एक स्थान पर नया सब स्टेशन स्थापित कराया जाए, ताकि क्षेत्र की विद्युत समस्या का स्थायी समाधान हो सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
