उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले गिरोह का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर दंपती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
- bySatendra Mishra
- 01 Apr 2026, 02:33 PM
- 2 Mins
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले गिरोह का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर दंपती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि कानपुर में अब तक 40 से 50 संदिग्ध किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। इनमें से 7 से 8 मामले एक ही अस्पताल से जुड़े पाए गए हैं। कुछ दिन पहले एक अफ्रीकी महिला का भी यहां ट्रांसप्लांट कराया गया था, जिससे पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय लिंक होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट का सरगना शिवम अग्रवाल नाम का युवक है, जो एंबुलेंस ड्राइवर है और खुद को डॉक्टर की तरह पेश करता था। वह गले में स्टेथोस्कोप डालकर लोगों का भरोसा जीतता था। गिरोह के तार मेरठ समेत अन्य शहरों के डॉक्टरों से भी जुड़े हुए हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट और साइबर क्राइम की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- 10 September, 2026
- 4 Mins
ग्राम लिलवानी में पूज्य गुरुदेव नेपाली बाबा का शुभागमन, विट्ठल मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
- 09 September, 2026
- 3 Mins
एक वृक्ष शहीद आशीष शर्मा के नाम: विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया वृक्षारोपण, शहादत को किया नमन
- 09 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा बोहानी हाट बाजार में गम कथा, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का हुआ सम्मान
- 06 September, 2026
- 3 Mins
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: गाडरवारा में लिलवानी नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,
- 04 September, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा: एनटीपीसी के दो इंजीनियरों से मारपीट और वसूली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- 03 September, 2026
- 3 Mins
