चंद घंटों में लूट का पर्दाफाश: नरसिंहपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, पूरा माल बरामद,

1000616688


नरसिंहपुर जिले की चीचली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी बिल्लू शेख ने थाना चीचली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात गांगई नदी पुल के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी और मोटरसाइकिल लूट ली। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी गाडरवारा ललित डांगुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तार आरोपी: जमील शेख (36), निवासी ग्राम गांगई, थाना चीचली,रहीश खान (43), निवासी हर्रई, जिला छिंदवाड़ा,रियाज बेग (45), निवासी ग्राम गांगई, थाना चीचली, आरोपी से जप्ती: पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹60,000), नकद ₹1,100 तथा घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,21,100 मूल्य का मशरूका बरामद किया है

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।