तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौरझिर में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कक्षा पहली एवं 9 वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

1000616786

तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौरझिर में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कक्षा पहली एवं 9 वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही विद्यार्थियों को किताबों का वितरण कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के किये विभिन्न सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसके अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप सहायता दी जा रही है। स्कूटी योजना एवं साइकिल वितरण योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिडिल एवं हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान एवं उनके पुनः नामांकन के लिये ट्रैकिंग सिस्टम भी संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

     विधायक श्री पटेल ने कहा कि राज्य शासन ने इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। यह कार्यक्रम प्रदेश में शिक्षा के प्रसार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक तकनीकों के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें। साथ ही नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को और अधिक व्यावहारिक एवं कौशल आधारित बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार का यह संकल्प है कि प्रदेश का हर बच्चा शिक्षित हो, सक्षम बने और देश के विकास में अपना योगदान दे।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।