पंच कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन आज 17 मई से कामती गाडरवारा में 17 मई से 25 मई तक होगा आयोजन
- bySatendra Mishra
- 16 May 2026, 08:35 PM
- 3 Mins
पंच कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन आज 17 मई से
कामती में 17 मई से 25 मई तक होगा आयोजन
गाडरवारा। समीपी ग्राम कामती के यज्ञ शाला प्रांगण में 5 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा चिंतन महापुराण का आयोजन कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत अवधूत महायोगी श्री दादा गुरु भगवान की प्रेरणा से 17 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को सुबह 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक संतो के प्रवचन होंगे जिनमे अवधूत महायोगी दादा गुरु भगवान के प्रवचन 23 मई से 24 मई तक, कथावाचक के प्रवचन 18 एवं 19 मई को, साध्वी सत्यप्रिया गिरी जी (श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर काशी पीठ) के प्रवचन 19 मई से 20 मई तक,
साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावन धाम) के प्रवचन 21 मई से 22 मई तक आयोजित होंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां खेड़ापति रामलीला मंडल (सिंहपुर छोटा ) द्वारा 25 मई तक प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से रामलीला होगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रद्धांलुओं से उपस्थिति की अपील की गई है
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क: कोड़िया से लिलवानी मार्ग बना हादसों का आमंत्रण,
- 01 September, 2026
- 5 Mins
गाडरवारा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली गई जन आक्रोश रैली
- 27 August, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा में प्रशासन को खुली चुनौती: सील होने के बावजूद फिर से खुली 'शिफा फार्मेसी'
- 25 August, 2026
- 6 Mins
