गाडरवारा शनि जयंती पर शनि मंदिरो में लगा भक्तों का ताँता गाडरवारा। शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर गाडरवारा के बोदरी नाका स्थित शनि मंदिर मे शनि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई..
- bySatendra Mishra
- 16 May 2026, 08:39 PM
- 3 Mins
शनि जयंती पर शनि मंदिरो में लगा भक्तों का ताँता
गाडरवारा। शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर गाडरवारा के बोदरी नाका स्थित शनि मंदिर मे शनि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। शनिवार को सुबह से ही शनि मंदिर मे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी जो देर रात तक जारी रही। शनि भक्तों ने मंदिऱ में भगवान शनिदेव के दर्शन कर तेलाभिषेक, पूजन, हवन एवं आरती आदि धार्मिक अनुष्ठान किये । इसके अलावा दोपहर को कन्या भोज से भंडारे का सिलसिला प्रारम्भ होकर देर रात तक चला। मंदिर परिसर में झूले पऱ भगवान शनिदेव की मूर्ति के भी भक्तों ने दर्शन किये। उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ अमावस्या और शनिवार का यह दुर्लभ संयोग अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैया के कष्टों में राहत मिलती है तथा जीवन में सुख, शांति और न्याय की प्राप्ति होती है। शनि मंदिऱ में देर रात तक शनि भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने शनिदेव के दर्शन कर एवं प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
साईंखेड़ा में शिक्षा के नए युग का आगाज़: सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का भव्य लोकार्पण
- 17 July, 2026
- 7 Mins
