गाडरवारा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली गई जन आक्रोश रैली
- bySatendra Mishra
- 27 Aug 2026, 08:47 PM
- 2 Mins
गाडरवारा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली गई जन आक्रोश रैली
गाडरवारा:
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गाडरवारा में एक आक्रोश रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में पुरानी गल्ला मंडी से शुरू हुई यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पलोटन गंज पहुँची, जहाँ यह एक सभा में बदल गई।
रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कंधे पर गैस सिलेंडर और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण रसोई गैस, तेल, दाल और अन्य घरेलू सामान महंगे हो गए हैं, जिससे गरीब व मध्यम वर्ग का जीना मुहाल हो गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर लगाम नहीं लगी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैनी, गौतम पटेल, जिनेश जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा में प्रशासन को खुली चुनौती: सील होने के बावजूद फिर से खुली 'शिफा फार्मेसी'
- 25 August, 2026
- 6 Mins
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित
- 25 August, 2026
- 5 Mins
