वृंदावन यमुना नदी में पीपों के पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई....
- bySatendra Mishra
- 10 Apr 2026, 05:20 PM
- 2 Mins
मथुरा के वृंदावन स्थित यमुना नदी में पीपों के पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
Eagle Claw का शिकंजा: गाडरवारा में 5.4 लाख की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
- 08 April, 2026
- 3 Mins
