Follow Us:

नरसिंगपुर काजलिया/भुजरियों के स्थानीय अवकाश को लेकर संशय,

1000080576

काजलिया/भुजरियों के स्थानीय अवकाश को लेकर संशय, कलेक्टर से निर्णय की मांग

नरसिंहपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अगले दिन 29 अगस्त 2026 को नरसिंहपुर जिले में मनाए जाने वाले स्थानीय काजलिया/भुजरिया समारोह की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यह पर्व जिले की लोक संस्कृति, आस्था और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। प्रतिवर्ष इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किए जाने की परंपरा भी रही है।

इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व के बाद 29 अगस्त को काजलिया/भुजरिया पर्व मनाया जाना है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय, नरसिंहपुर द्वारा स्थानीय अवकाश के संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय अथवा आदेश सामने नहीं आया है। इसके चलते जिले के कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

जनभावनाओं एवं जिले की वर्षों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों की मांग है कि कलेक्टर महोदय नरसिंहपुर द्वारा 29 अगस्त 2026 के स्थानीय अवकाश के संबंध में शीघ्र स्पष्ट निर्णय जारी किया जाए, ताकि कर्मचारी, विद्यालय, संस्थान एवं आम नागरिक अपनी दिनचर्या एवं आवश्यक कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी कर सकें।

जिलेवासियों की ओर से जिला प्रशासन से अनुरोध है कि काजलिया/भुजरिया पर्व की स्थानीय एवं पारंपरिक महत्ता को देखते हुए अवकाश के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की कृपा करें, जिससे लोगों में बना संशय दूर हो सके।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।