Follow Us:

नरसिंहपुर में साइबर ठगी का पर्दाफाश: शादी के इनविटेशन के बहाने ₹4.39 लाख की ठगी, पुलिस ने पूरी राशि कराई वापस..

1000709738

नरसिंहपुर में साइबर ठगी का पर्दाफाश: शादी के इनविटेशन के बहाने ₹4.39 लाख की ठगी, पुलिस ने पूरी राशि कराई वापस
नरसिंहपुर। जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने शादी के इनविटेशन का झांसा देकर एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से ₹4.39 लाख की बड़ी रकम उड़ा ली। जानकारी के अनुसार, यह राशि कुल 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के माध्यम से निकाली गई थी।
पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत दर्ज कराने के बाद नरसिंहपुर पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर सेल की विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी विश्लेषण के जरिए ट्रांजेक्शनों का पता लगाया और ठगी गई पूरी राशि को सफलतापूर्वक वापस करवा दिया।
पुलिस की तत्परता और कुशल कार्यवाही से पीड़ित को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी, जिससे उसने और उसके परिवार ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
घटना के बाद नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, ऐप या डिजिटल इनविटेशन को बिना सत्यापन के डाउनलोड या ओपन न करें। साथ ही, अपनी बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि किसी के साथ साझा करने से बचें।
पुलिस का कहना है कि "सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।" समय रहते सावधानी बरतकर ही इस प्रकार के साइबर अपराधों से बचा जा सकता है  साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।