मध्य प्रदेश में गुरुवार की रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। कुल 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, 14 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का भी तबादला हो गया है। वह अब सीएम मोहन यादव के सचिव होंगे।
- bySatendra Mishra
- 10 Apr 2026, 06:45 AM
- 3 Mins
मध्य प्रदेश में गुरुवार की रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। कुल 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, 14 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का भी तबादला हो गया है। वह अब सीएम मोहन यादव के सचिव होंगे। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के कलेक्टर होंगे। वहीं, चर्चित आईएएस अधिकारी सोनिया मीना का भी नर्मदापुरम से ट्रांसफर हो गया है। सोनिया मीना अब वित्त विभाग में अपर सचिव बनी हैं।
बैतूल कलेक्टर रहे नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी रीवा के नए कलेक्टर होंगे। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सोमेश मिश्रा अब नर्मदापुरम के कलेक्टर होंगे। 2014 बैच की नेहा मीना अब सिवनी की कलेक्टर होंगी। 2015 बैच के अर्पित वर्मा अब शिवपुरी के कलेक्टर होंगे। 2015 बैच की राखी सहाय उमरिया की होंगी कलेक्टर, 2015 बैच की शीला दाहिमा अब श्योपुर कलेक्टर होंगी। वहीं, 2015 बैच की आईएएस अधिकारी विदिशा मुखर्जी मैहर की कलेक्टर होंगी।
इसके साथ ही 2016 बैच के प्रताप नारायण यादव दमोह के नए कलेक्टर होंगे। 2017 बैच के राहुल नामदेव धोटे अब मंडला के कलेक्टर होंगे। 2017 बैच के ही योगेश तुकाराम भरसट अब झाबुआ के कलेक्टर होंगे। वहीं, डॉ सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है। 2012 बैच की प्रतिभा पाल सागर की कलेक्टर होंगी। 2012 बैच के राजीव रंजन मीना अब धार कलेक्टर होंगे। #mpiastransfer #Bhopalcollector #dharcollector #CollectorTransfer #iasofficer #iassoniameena #iaspratibhapal #iaspriyankmishra #betulcollector #BreakingNews #TransferList #iasvidishamukharjee #shivpuricollector #sheopurcollector #MPNews #mandlacollector #DamohCollector#kabher24livetv
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
Eagle Claw का शिकंजा: गाडरवारा में 5.4 लाख की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
- 08 April, 2026
- 3 Mins
