गाडरवारा शहीद आशीष शर्मा स्मृति माँ नर्मदा कप का हुआ रंगारंग समापन
- bySatendra Mishra
- 20 May 2026, 08:45 PM
- 5 Mins
शहीद आशीष शर्मा स्मृति माँ नर्मदा कप का हुआ रंगारंग समापन
ब्रदर्स एन्ड संस ने जीती प्रतियोगिता
गत दिवस स्थानीय पुराना कॉलेज रुद्र मैदान में वीर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की पावन स्मृति में आयोजित “माँ नर्मदा कप - 2026” रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का समापन हर्ष उल्लास के साथ हुआ। समापन पूर्व प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक नरेश पाठक, युवा नेता राव अनुज प्रताप सिंह, घनश्याम राजपूत, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा,रीतेश राय,सुरेन्द्र गुर्जर, हर्ष पाठक, अशोक भार्गव, गणेश सोनी, मालपानी जी, मधुसूदन पटैल, अमित पटैल सहित अन्य अतिथियों ने स्व आशीष शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ब्रदर्स एन्ड संस टीम ने प्रिंस इलेवन को अंतिम ओवर में हराया। मैच उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी, मैडल प्रदान किये गये। इसके अलावा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आयोजकों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं कहा कि क्रिकेट प्रतिभाओ के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर सभी ने वीर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा जी के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु साधुवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद शुभम राजपूत एवं आभार प्रदर्शन ब्रजेश सोनी ने किया। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 मई को मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के द्वारा हुआ था। प्रथम पुरस्कार 100000 रू एवं कप मंत्री उदयप्रताप सिंह, द्वितीय पुरस्कार 51000 रू एवं कप योगेंद्र , दिनेश जी मालपानी, मैन ऑफ दा सीरीज फ्रिज एवं कप सूरज जी, मैन ऑफ दा मैच प्रभात कौरव के सौजन्य से दिये गये। आयोजन में इल्यास खान,ब्रजेश सोनी,राजा नीरस, अर्पित पाण्डे,विनायक शर्मा, सतीश पटैल, अभिषेक जोशी,अथर्ब दुबे, राहुल कहार,साहिल नीरस,कपिल,हिम्मत सिंह, इलियास खान, जुल्फीकार अली आदि सक्रिय रहे।सम्पूर्ण आयोजन में नपा सहित अन्य सहयोगियों का सहयोग उल्लेखनीय रहा
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
