Follow Us:

गाडरवारा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए युवा एवं छात्र छात्राये कौरव सेवा समिति ने किया सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान

1000686195

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए युवा एवं छात्र छात्राये

कौरव सेवा समिति ने किया सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान 

गाडरवारा। कौरव सेवा समिति द्वारा ​प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोज़न बीते रविवार को गाडरवारा के रायल पैलेस में आयोजित किया गया।  इस आयोजन में कौरव समाज के कक्षा 10 वी व 12 वी मध्यप्रदेश एवं सेंट्रल बोर्ड 2026 में "85%" प्रतिशत से अधिक अंक वाले छात्र छात्राओं, 2025-26 में सरकारी नौकरी प्राप्त सामाजिक युवाओं,नवोदय विद्यालय में चयनित सामाजिक बच्चों सहित न्यू स्टार्ट अप वाले  युवाओं सहित कुल 130 प्रतिभाओ का सम्मान स्मृति चिन्ह, भीष्म पितामह चित्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भीष्म पितामह के चित्र का पूजन कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत शॉल, श्रीफल, डायरी, पैन एवं माला पहनाकर कौरव सेवा समिति के सदस्यों ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश मरैया ने कहा कि सामाजिक युवाओं के सम्मान की यह पहल सराहनीय है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य प्रहलाद सिंह कौरव एवं राजेंद्र कौरव ने कहा कि कौरव सेवा समिति सामाजिक हित में अनेक उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर रमाकांत कौरव, महेन्द्र कौरव एवं प्रवीण कौरव ने कहा कि कौरव समाज में अनेक प्रतिभाएँ है जिन्हे समाज के बीच जाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन हेमंत कौरव ने किया। इस आयोजन में यशवंत कौरव, अनिल कौरव, सतीश कौरव, सौरभ कौरव, अरविंद ममार, गिरीश पटैल, गजेंद्र कौरव, महेंद्र कौरव,राजेश पटैल, संजय कौरव, सालकराम कौरव,दीपक बड़कुर, लाल साहब कौरव, उमेश कौरव, मनीष ममार, पवन कौरव, प्रदीप कौरव, अमित पटैल, समीर कौरव, संजय कौरव,भानु प्रताप कौरव, ब्रजेश कौरव, मनीष कौरव, हजारी कौरव, दिलीप कौरव, आनंद कौरव, सत्यम तिहैया, रंजीत कौरव सहित कौरव सेवा समिति के समस्त सदस्य आदि उपस्थित रहे

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।