Follow Us:

गाडरवारा - गंगा दशहरा पर गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में जल स्रोत सफाई अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान करते हुए नर्मदा जी के ककरा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया

1000701400

नर्मदा घाट पर सफाई एवं जल साधना 
गाडरवारा - गंगा दशहरा पर गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में जल स्रोत सफाई अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान करते हुए नर्मदा जी के ककरा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। विगत वर्ष की भांति प्रातः आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे पचास साठ परिजनों द्वारा घाट पर फैले कचरे फूल,नारियल बूच, अगरवत्ती पन्नी,कागज सडे गले कपड़े बीनकर उचित निपटारा किया। सभी परिजन कचड़ा बीनने प्लास्टिक बोरी, बाल्टी,जाली, फावड़ा लेकर पहुंचे थे।सारे कचड़े को दूर गड्ढे में दबा कर नष्ट किया।तत्पश्चात नर्मदा जल में बैठकर गायत्री मंत्र जप, चालीसा पाठ, नर्मदा स्त्रोत पाठ,मौन साधना की गई। घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं की बीच में प्रसाद वितरण के रूप में नुकती तथा मठा वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सफाई कार्य में श्रमदान करने में जिला प्रतिनिधि विनोद श्रीवास्तव,भरत प्रजापति चिरहकला, राजेश कुमार कौरव ट्रस्टी सदस्य गायत्री शक्तिपीठ ,ड्रां राजेंद्र दुबे, गीता प्रसाद कौरव तहसील समन्वयक,अखिलेश शर्मा,अभिषेक कौरव, राजेश शर्मा, ट्रस्टी सदस्य सुरेश गुप्ता,रजनीश राय, तुलसीकांत श्रीवास्तव ,राजा श्रीवास्तव, अश्विनी उर्फ अस्सी जैन , दुर्गेश, प्रदीप, शिवाय,सुनील सोनी के अलावा मात्र शक्ति से श्रीमती कल्पना कौरव,रमा गुप्ता , ट्रस्टी सदस्य मनोरमा श्रीवास्तव,नीलम धानुका, पूनम,रजनी,रेखा, कविता, अंजलि, स्वाति , आकांक्षा, जूही का सराहनीय सहयोग रहा। नर्मदा तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार के सफाई अभियान,जन जागरण अभियान की सराहना करते हुए सहयोग तथा समर्थन दिया।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।