गाडरवारा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर माकपा ने उठाए सवाल सालीचौका शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है
- bySatendra Mishra
- 18 May 2026, 06:43 PM
- 4 Mins
गाडरवारा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर माकपा ने उठाए सवाल
सालीचौका। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। माकपा जिला सचिव जगदीश पटेल ने जारी बयान में कहा कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का पार्टी स्वागत करती है, लेकिन अभियान में पक्षपात की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन गरीब परिवारों की आजीविका चाय-नाश्ते के ठेले, सब्जी दुकान, पान गुमटी एवं छोटे व्यवसायों पर निर्भर थी, वे कार्रवाई के बाद बेहद परेशान और दुखी हैं। ऐसे परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन की समुचित व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए, ताकि उनका परिवार भुखमरी की स्थिति में न पहुंचे। माकपा नेता ने आरोप लगाया कि शहर के कई क्षेत्रों में अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, जिससे अभियान की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टेशन चीचली तिराहा की 14 दुकानों, कब्रिस्तान क्षेत्र, पुरानी गल्ला मंडी, पुराना सराफा तथा झंडा चौक जैसे क्षेत्रों में अतिक्रमण बरकरार है, जबकि छोटे व्यापारियों पर सख्ती दिखाई गई है।
इसके अलावा पुरानी मंडी, शक्कर नदी पुल, पलोहा तिराहा एवं अन्य कई स्थानों पर प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण आज भी यथावत बने हुए हैं, जिससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर सख्ती दिखाने के बावजूद बड़े और प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से शहर में असंतोष का माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले तीन दिनों से अभियान अचानक क्यों रुक गया है। शहर में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। माकपा ने मांग की है कि बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर में समान रूप से कार्रवाई की जाए।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
