गाडरवारा श्री देव अटल बिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास में हों रहे धार्मिक आयोजन
- bySatendra Mishra
- 26 May 2026, 10:19 PM
- 4 Mins
श्री देव अटल बिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास में हों रहे धार्मिक आयोजन
गाडरवारा। तीन वर्षों की प्रतीक्षा के बाद पुरुषोत्तम मास 17 मई से प्रारंभ होकर जारी है। इस मास में नगर के मध्य स्थित श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में प्रतिदिन अनेक धार्मिक आयोजन हों रहे है। इन आयोजनों के होने से माहौल धर्ममय बना हुआ है। मंदिर के पुजारी कमलेश भार्गव ने बताया कि पुरुषोंत्तम मास को अधिक मास भी कहते हैं। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से भगवान श्री पुरुषोत्तम जी का निर्माण कर विधिवत पूजन अर्चन मातृशक्ति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से किया जाता है। प्रतिदिन महिलाएं अपने घरो से तैयार होकर पूजन सामग्री लेकर आती है और विधिवत पूजन कर आरती करती है। मंदिर में प्रतिदिन पूजन करने आ रही श्रीमति अंजना साहू ने बताया कि हम सभी श्री देव अटल बिहारी युगल सरकार के सानिध्य में पूजन अर्चना करते है। यहाँ उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम मास का बड़ा ही धार्मिक महत्तव है। मान्यता है पूरे माह में भगवान की आराधना करने से पुण्य लाभ मिलता है। श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में प्रतिदिन पुरुषोत्तम माह के पूजन में श्रीमति कुसुम भार्गव, अंजना साहू, सोनम साहू, मीना साहू, रेखा साहू, आशा दुबे, खुशबू सोनी, कल्पना अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, शिखा राठी सुनीता पटेल, बीना रावत, शिखा सोनी, किरण अग्रवाल, रश्मि सोनी, बबलीरूसिया, वंदना सोनी, प्रियंका सोनी, मंजू कठल, मनोरमा गुप्ता, सीमा बंसल, सरोज सोनी, आशा तिवारी, सरिता छीपा, किरण बंसल, सुनीता मित्तल, सुधा सोनी, किरण साहू, सविता गेड़ा, कविता पवार सहित अन्य की सहभागिता देखी जा रही है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
