गाडरवारा समंवय समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न गत दिवस गायत्री परिवार समंवय समिति का प्रशिक्षण गायत्री शक्तिपीठ गाडरवारा में आयोजित किया गया..
- bySatendra Mishra
- 26 May 2026, 04:58 PM
- 4 Mins
गाडरवारा। गत दिवस गायत्री परिवार समंवय समिति का प्रशिक्षण गायत्री शक्तिपीठ गाडरवारा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मां गायत्री पूजन के साथ प्रशिक्षक वृंदावन पटेल, वीरेन्द्र पटेल, प्रबंध ट्रस्टी नरसिंहपुर थम्मन सिंह शर्मा का तिलक द्वारा सम्मान किया गया। निर्धारित समय 10 बजे से 4 बजे तक सदस्यों को सौंपे गये पृथक पृथक दायित्वों यथा मंडल विस्तार, नारी जागरण अभियान,आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी, युवा जोड़ों अभियान, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, साधना एवं स्वाध्याय, पर्यावरण संरक्षण,बाल संस्कार शाला, स्वावलंबन शिक्षण, नशामुक्ति आंदोलन, साहित्य एवं पत्रिका विस्तार, स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम चलाने की जानकारी प्रदान की गई।इसके अलावा प्रत्येक माह समीक्षा बैठक एवं उपलब्धि संकलित कर केन्द्र को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया सिखाई गई। प्रशिक्षण के बीच बीच में परिब्राजक मूलचंद पटेल एवं मनोरमा श्रीवास्तव द्वारा प्रेरक प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुति प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समन्वयक समिति सदस्य राजेश कुमार कौरव द्वारा किया गया एवं शांतिपाठ के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रबंध ट्रस्टी मूलचंद शर्मा द्वारा उपस्थित प्रशिक्षक, प्रशिक्षुओं एवं सभी सहयोगी परिजनों की सदस्यीय समन्वय समिति से समन्वयक गीता प्रसाद कौरव,सह समन्वयक आर पी सिंह, राहुल सोनी, श्रीमती बैजन्ती मेहरा, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव, श्रीमती पुष्पा वर्मा, ड्रा राजेन्द्र दुबे, उमाशंकर अग्रवाल, जितेन्द्र वर्मा , अभिषेक कौरव, राजेश कौरव के अलावा संगठन समिति से ट्रस्टी सुरेश गुप्ता, समन्वयक डालचंद विश्वकर्मा, मेहरबान कौरव, प्रबंध ट्रस्टी मूलचंद शर्मा, मुन्नी लाल वर्मा, धनीराम वर्मा , राघव कौरव , विनोद श्रीवास्तव, राजेश शर्मा आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
