भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश की सियासत में गुरुवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है

1000619651

भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश की सियासत में गुरुवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा अचानक विधानसभा पहुंचे। देर रात सचिवालय खुलवाकर दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही इस संबंध में पत्र चुनाव आयोग को भेजे जाने की भी तैयारी की गई। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर या प्रमुख सचिव की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PunjabKesari

वहीं, कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला नियमों के खिलाफ है और इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन देर रात हुई इस कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।