नरसिंहपुर: ट्रेन से गिरकर बिहार का युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जवानों ने बचाई जान
- bySatendra Mishra
- 03 Jun 2026, 04:14 PM
- 4 Mins
नरसिंहपुर: ट्रेन से गिरकर बिहार का युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जवानों ने बचाई जान
गाडरवारा (नरसिंहपुर)।
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ चलती ट्रेन से गिरकर एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर युवक को रेस्क्यू किया और सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया।
रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान मिला युवक
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सालीचौका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दूधी नदी रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन (एफआरवी-03) के आरक्षक राजेंद्र धाकड़ और पायलट शुभम वर्मा तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे।जब टीम मौके पर पहुँची, तो रेलवे ट्रैक पर एक युवक गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। हादसे में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए युवक को तत्काल ट्रैक से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।घायल युवक को तुरंत एफआरवी वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल सालेचोका ले जाया गया। वहाँ मौजूद प्रधान आरक्षक करण सिंह ठाकुर ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए सालेचोका अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए शासकीय अस्पताल गाडरवारा रेफर कर दिया गया, जहाँ फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।
बिहार का रहने वाला है घायल युवक
पुलिस द्वारा की गई जांच में घायल युवक की पहचान सनी पासवान (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का निवासी है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से नीचे गिरा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क: कोड़िया से लिलवानी मार्ग बना हादसों का आमंत्रण,
- 01 September, 2026
- 5 Mins
गाडरवारा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली गई जन आक्रोश रैली
- 27 August, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा में प्रशासन को खुली चुनौती: सील होने के बावजूद फिर से खुली 'शिफा फार्मेसी'
- 25 August, 2026
- 6 Mins
