भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क: कोड़िया से लिलवानी मार्ग बना हादसों का आमंत्रण,

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क: कोड़िया से लिलवानी मार्ग बना हादसों का आमंत्रण,

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क: कोड़िया से लिलवानी मार्ग बना हादसों का आमंत्रण, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल

नर्सिंगपुर: देश के ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) किस तरह भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही की बलि चढ़ रही है, इसकी बानगी नर्सिंगपुर जिले में साफ देखी जा सकती है. कोड़िया से लिलवानी तक बनाई गई 7.35 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि पूरी सड़क पर डामर कम और जानलेवा गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं.

विकास के दावों की खुली पोल

  • करोड़ों की लागत पर फेरा पानी: कोड़िया से लिलवानी तक के इस मार्ग के निर्माण और रखरखाव पर जनता के गाढ़े कमाई के 3 करोड़ 35 लाख 89 हजार 100 रुपये खर्च किए गए, लेकिन कुछ ही समय में सड़क की यह दशा यह साबित करने के लिए काफी है कि निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है.
  • तालाब में तब्दील हुई सड़क: सड़क पर जगह-जगह इतने बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं कि बारिश का पानी भर जाने के कारण यह मार्ग सड़क कम और किसी तालाब या दलदल ज्यादा प्रतीत होता है.
  • कागजी दावे और ठेकेदार की लापरवाही: बोर्ड पर दर्ज जानकारी के मुताबिक, इस सड़क के रखरखाव का जिम्मा मे. मदनलाल एण्ड पार्टनर्स कं., करेली के पास है और इसकी देखरेख की अवधि 27/11/2030 तक है, इसके बावजूद धरातल पर स्थिति बेहद दयनीय और शर्मनाक है.

जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त

​इस जर्जर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना जान हथेली पर रखकर चलना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन म.प्र.ग्रा.सं.वि.ग्रा.पी.आई.यू.क्र. (नरसिंहपुर) के जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार की आंखें मूंदी हुई हैं.

​आखिर जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये बहाकर बनाई गई सड़कें चंद महीनों में ही क्यों उखड़ जाती हैं? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? इस गंभीर मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों तथा लापरवाह ठेकेदार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।