मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग में 1 करोड़ 74 लाख रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है
- bySatendra Mishra
- 04 Apr 2026, 06:20 PM
- 2 Mins
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग में 1 करोड़ 74 लाख रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि सीएमएचओ कार्यालय ने बिना सामग्री की आपूर्ति के ही 13 फर्जी बिलों के जरिए अलग-अलग फर्मों को भुगतान कर दिया।
शिकायत के बाद 31 मार्च को जांच टीम ने कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें रजिस्टर में फर्जी एंट्री कर सामान प्राप्त दिखाया जाना पाया गया।
मामले में डीपीएम, स्टोर कीपर सहित अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर भोपाल अटैच कर दिया है। सूत्रों के अनुसार घोटाला 10 करोड़ रुपये से अधिक का भी हो सकता है। जांच जारी है और आगे और बड़े खुलासे संभव हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क: कोड़िया से लिलवानी मार्ग बना हादसों का आमंत्रण,
- 01 September, 2026
- 5 Mins
गाडरवारा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली गई जन आक्रोश रैली
- 27 August, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा में प्रशासन को खुली चुनौती: सील होने के बावजूद फिर से खुली 'शिफा फार्मेसी'
- 25 August, 2026
- 6 Mins
