ऑपरेशन फेस’ में फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार,

1000614209

ऑपरेशन फेस’ में फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार,

साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने ‘‘ऑपरेशन F.A.C.E.” (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 777 फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध सिम नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण और साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों और अपने चेहरे का उपयोग कर जिले में कुल 777 सिम कार्ड सक्रिय कराए थे। फेशियल ऑथेंटिकेशन के जरिए किए गए सत्यापन में इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन फेस’’ अभियान के तहत सिम कार्डों का फेशियल ऑथेंटिकेशन से सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध सिम कार्डों की जांच में यह मामला सामने आया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना ठेमी क्षेत्र के ग्राम बढैयाखेड़ा निवासी रंजीत सिंह पटेल को गिरफ्तार किया

आरोपी के खिलाफ धारा 419, 468, 471 भादवि एवं 66(सी) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अपराध का तरीका

जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न लोगों के फर्जी या छलपूर्वक प्राप्त पहचान दस्तावेज (आधार, फोटो आदि) एकत्रित करता था। इसके बाद सिम विक्रेताओं के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया अपनाते हुए स्वयं का चेहरा उपयोग कर फेशियल ऑथेंटिकेशन पूरा करता था। इस तरीके से उसने अलग-अलग पहचान पर 777 सिम कार्ड सक्रिय करा लिए।

पुलिस की बड़ी उपलब्धि

इस कार्रवाई से साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो रहे अवैध सिम नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगा है। साथ ही, साइबर अपराधियों की गतिविधियों को रोकने की दिशा में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, ठेमी निरीक्षक, प्रीति मिश्रा, उनि दिलीप सिसोदिया, प्रधान आरक्ष्क, देवेन्द्र सिंह, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, दीपक राय, हेमंत बाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती, सिद्धार्थ मिश्रा, महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, रंजीता राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

आमजन से पुलिस की अपील:* पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस परिवार आपसे अपील करते है कि -

 अपने आधार कार्ड, फोटो एवं अन्य पहचान दस्तावेज किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें।

अपने नाम पर जारी सिम कार्डों की समय-समय पर जांच करते रहें।

 किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपने चेहरे/बायोमेट्रिक का उपयोग कर सिम एक्टिवेट न कराएं।

यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से सिम दिलाने या कमीशन का लालच दे, तो तुरंत सतर्क रहें।

 किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या साइबर गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

अपने मोबाइल पर आए OTP, बैंक डिटेल्स या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सीमित रखें।

नरसिंहपुर पुलिस का संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा है

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।