पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया सीड ग्रेडिंग मशीन एवं एनसीसीएफ के माध्यम से चना/मसूर खरीदी के कार्य का शुभारंभ
- bySatendra Mishra
- 05 Apr 2026, 07:18 PM
- 3 Mins
पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया सीड ग्रेडिंग मशीन एवं एनसीसीएफ के माध्यम से चना/मसूर खरीदी के कार्य का शुभारंभ
पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने नई कृषि उपज मंडी करेली में शनिवार को शक्तिपूजा महिला किसान प्रोड्यूसर कम्पनी प्रा.लि. द्वारा सीड ग्रेडिंग मशीन एवं एनसीसीएफ के माध्यम से चना/मसूर खरीदी के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि यह पहल मातृशक्ति किसान बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। सीड ग्रेडिंग मशीन से बीजों की गुणवत्ता में सुधार होग, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और उचित मूल्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य परियोजना प्रबंधक (कृषि), मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल श्री मनीष पवार ने की। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विशाल मेश्राम, श्री सौभाग्य सिंह लोधी, लघु उद्यम जिला प्रबंधक श्री ज्वाला करोसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्वसहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन एफपीओ के सीईओ श्री जगदीश मेहरा ने किया।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
AURA FITNESS जिम का कथित वीडियो वायरल, निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- 16 October, 2026
- 4 Mins
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर!
- 15 October, 2026
- 6 Mins
