गेहूं खरीदी संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण करने के लिए जांच दल गठित
- bySatendra Mishra
- 14 Apr 2026, 06:00 PM
- 2 Mins
गेहूं खरीदी संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण करने के लिए जांच दल गठित
रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। उपार्जन कार्य प्रारंभ होने के पूर्व सभी गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर उपार्जन संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण करने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए है।
जारी आदेश के मुताबिक तहसील नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा व सांईखेड़ा के लिए संबंधित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहकारिता विस्तार से अधिकारी, संबंधित प्रदाय केन्द्र प्रभारी-एमपीएससीएससी और संबंधित शाखा प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी को जांच दल में शामिल किया गया है। उक्त जांच दल खरीदी केन्द्रों का निर्धरित प्रारूप में सभी बिंदुओं पर जांच कर गेहूं उपार्जन संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएंगे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
- 14 April, 2026
- 2 Mins
गेहूं खरीदी संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण करने के लिए जांच दल गठित
- 14 April, 2026
- 2 Mins
